स्थानीय

महात्मा गांधी व  लाला बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि आर्पित की

नई दिल्ली। आज 2 अक्टूबर को हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिन के अवसर पर  गांधी जयन्ती मनाते हुऐ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी जयन्ती जी के सुअवसर पर चौ. अनिल कुमार ने अपने तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांधी जी के बताए हुऐ अहिंसा के रास्ते पर चलने का आग्रह किया।

आज के इस सुअवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जय किशन, मुदित अग्रवाल व अली महेंदी, पूर्व विधायक विजय लोचव, अनिल भारद्वाज, भीष्म शर्मा तथा मतीन अहमद व तमाम कांग्रेस कार्याकर्ता मौजूद थे।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी दोनों ही कुटीर उद्योग और कृषि को बढ़ावा देने के मुखर पैरोकार थे और शास्त्री जी ने ‘‘जय जवान, जय किसान‘‘ का नारा भी गढ़ा था, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार के शासन में पिछले 10 महीनों से भारत का किसान दिल्ली की सीमाओं पर  तीन किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध के बावजूद, मोदी सरकार किसानों के संघर्षों की अनदेखी करते हुए कानूनों को लागू करने के लिए दृढ़ है।

इस अवसर पर चौ. अनिल कुमार ने कहा कि जिस प्रकार हमारे रष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जीवन पर्यन्त सत्य और अहिंसा को मानते आए है उसी प्रकार कांग्रेस की पार्टी मानती आई है और हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुऐ अपने विरोधियों के प्रति अपने हौसलों को बुलन्द रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में भी  कई  प्रकार की समस्याओं का सामना किया परन्तु उन्होंने सत्य का और अहिंसा का मार्ग कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि अगर हम सभी गांधी जी के आदर्श और सिद्धांतों पर चलेंगे तो निश्चय ही हम जन हित विरोधी ताकतों को बड़ी ही सरलता से परास्त कर सकते है।

 

Translate »