निगम के तीनों महापौर सहित 22 नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
नई दिल्ली। निगम के बकाया 13000 करोड़ रुपए के फंड की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे निगम के तीनों महापौर सहित 22 निगम नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे इन निगम नेताओं को तिलक लगाकर उनको प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों और दिल्ली वासियों के हक की लड़ाई को हम जरूर जीतेंगे। दिल्ली भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के बाहर निगम नेताओं का धरना आज 11वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष Page not found राजीव बब्बर, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रमुख
