स्थानीय

सफाई कर्मचारियों की यूनियन ने स्थायी समिति अध्यक्ष से मुलाकात की

नई दिल्ली। स्वच्छता कर्मचारियों की यूनियन ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश से मुलाकात की। जय प्रकाश ने बताया कि यूनियन ने स्वच्छता कर्मचारियों की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि हम सभी सफाई कर्मचारियों से किए हर वादे को पुरा करने का प्रयास कर रहे है। जय प्रकाश ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए निगम द्वारा उचित मुआवजे की व्यवस्था भी निगम द्वारा की जाएगी।

Translate »