स्थानीय

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण और निष्ठा के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा की : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। महरौली के अग्रसेन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोरोना संकटकाल में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों के विस्तृत विवरण से संकलित ई-बुक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जारी किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ई-बुक कार्यक्रम संयोजक राजीव बब्बर, श्रीमती योगिता सिंह, प्रदेश मंत्री श्रीमती शोभा उपाध्याय, गजेंद्र यादव, विक्रम बिधूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती टीना शर्मा, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम महापौर श्रीमती अनामिका मिथिलेश, दक्षिणी दिल्ली जिलाध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी, महरौली जिला अध्यक्ष जगमोहन महलावत, प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारी, निगम पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान ‘सेवा ही संगठन’ का जो मंत्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया था, उस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही समर्पण और निष्ठा के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाजपा कार्यकर्ताओं, वॉलिंटियर और सामाजिक संगठनों से निरंतर संवाद किया और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का जो उत्कृष्ट काम उन्होंने किया है वह सराहनीय है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने स्वयं सेवा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत एकात्म मानववाद और अंत्योदय को जीवन में अंगीकार करने का काम बहुत ही खूबसूरती के साथ किया है। कोरोना संकट के मध्य अपने स्वास्थ्य की परवाह कि बगैर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की है। प्रवासी मजदूरों को चरण पादुका वितरण करना हो या उन्हें भोजन देने का काम हो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पूरी सहायता की। भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति सेवा करने का साधन है।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि संकट के समय में दिल्ली सरकार ने दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों को धोखा दे दिया लेकिन सत्ता में ना होने पर भी भारतीय जनता पार्टी के सांसद, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दिन-रात दिल्ली के लोगों की सेवा करने का काम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों को स्वयं राशन और फूड पैकेट वितरित किए लेकिन दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार की ओर से मिले मुफ्त राशन को भी नहीं बांटा।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने कहा कि ई-बुक के माध्यम से 50 सालों के बाद भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के अविस्मरणीय सेवा कार्यों को डिजिटल रूप में देखा जा सकेगा।

Translate »