स्थानीय

दिल्ली निवासी लोगों को रेड लाइट पर गाड़ी बंद करने के लिए प्रेरित करें : गोपाल राय

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू किए गए ‘रेेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के तहत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन के साथ दिल्ली गेट स्थित दरियागंज चौराहे पर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने वाहन चालकों को रेड लाइट ऑन होने के दौरान अपने वाहन बंद करने की अपील की। गोपाल राय ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभियान का समर्थन करने वाले लोग कम से कम पांच लोगों को जागरूक करके इससे जोड़ें और उन्हें रेड लाइट पर अपनी गाड़ी बंद करने के लिए प्रेरित करें। लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए आज से महिला संगठनों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यह अभियान 2 नवंबर से पूरे दिल्ली के सभी 272 वार्डों में शुरू किया जाएगा। दिल्ली के लोगों ने मिल कर पहले भी कई बड़े-बड़े काम किए हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस बार भी मिल कर प्रदूषण को हराएंगे।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ‘रेेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफÓ अभियान के प्रति दिल्ली के लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इस अभियान में भाग ले रहे हैं। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हमने चौराहों पर पर्यावरण मार्शल लगाए हैं, जो लगातार जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में ‘रेेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफÓ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। अभियान के तहत जागरूकता के लिए आज से महिलाओं की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आज इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने किया। इसी तरह, दिल्ली सरकार के बाकी कैबिनेट मंत्री भी अलग-अलग जगहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतर नेतृत्व करेंगे। दो नवंबर से दिल्ली के 272 वार्डों में ‘रेेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफÓ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग सड़क पर उतरेंगे।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों द्वारा अभियान को बड़े पैमाने पर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने दिल्ली निवासियों से अनुरोध किया कि जिस तरह से आप लोगों का अभियान के प्रति समर्थन मिल रहा है, उसी तरह आगे भी समर्थन करते रहें। साथ ही आप अपने स्तर से कम से कम 5 लोगों को इस अभियान के बारे में अवश्य बताएं, ताकि वे रेड लाइट पर अपनी बाइक, कार, ऑटो बंद करते हैं, तो लोगों की जिंदगी में प्रदूषण का जो खतरा है, उसे कम किया जा सकता है। इस अभियान के माध्यम से 15 से 20 प्रतिशत वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इसलिए आज मैं दिल्ली के सभी लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि जो लोग इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं, वे अपने पड़ोसियों, परिचितों और दोस्तों में से कम से कम 5 लोगों को समझाएं और इस अभियान से उन्हें जोड़ें।

Translate »