स्थानीय

बस्ती विकास केन्द्र, जी ब्लॉक, मंगोलपुरी में विकलांग सहायता कैम्प का आयोजन

नई दिल्ली। विकलंाग सहारा समिति दिल्ली एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकलंाग जन संस्थान (विकलंाग जन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में विकलांग सहायता कैम्प का आयोजन जी-ब्लॉक, बस्ती विकास केन्द्र, मंगोलपुरी दिल्ली में किया गया। जिसके तहत विकलांग लोगों का पंजीकरण कर विकलंाग लोगों कें सहायक उपकरण दिलाने के लिए उनके माप व साईज एकत्र किये गए। इस कैम्प की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस कैम्प में दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़ कर अपना पंजीकरण करवाया।
संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस कैम्प में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकलंाग जन संस्थान (विकलंाग जन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार) के स्टाफ के सहयोग से यह कैम्प सफल बनाया तथा इस तरह के कैम्प विकलांगों के कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किये जाते रहेगें जिससे क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा जरूरत मंद विकलांग इन कैम्पों का लाभ उठा सकें। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकलंाग जन संस्थान (विकलंाग जन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार) से क्षितिज चन्द्र विशाल, संजीव डोगरा, मृतुन्जय कुमार एवं संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल गुप्ता, चेयरमैन डॉ. राधेश्याम, उपसचिव मनोज मिगलानी, उपाध्यक्षा विष्णु सिंघल, उपाध्यक्षा रामेश्वर गर्ग, महासचिव बन्टी सौलंकी, कौषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, धून गुरूम, मुस्कान खूल्लर सहित अन्य सदस्य तथा गणमान्य लोग उपस्थिति थे।

Translate »