स्थानीय

उपचुनावों के सभी पांचों वार्डों पर कांग्रेस का परचम लहाराऐगा : चौ. अनिल कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  दिल्ली नगर निगम उपचुनावां के लिए चौहान बांगर वार्ड नः 41-ई के कांग्रेस उम्मीदवार चौ0 जुबेर अहमद के समर्थन में पदयात्रा में शामिल हुए। चौ0 जुबेर ने आज अपना नामांकन पत्र भरा। अन्य चार कांग्रेस उम्मीदवारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करके अपना नामांकन भरा, जिनमें वार्ड नः 2-ई त्रिलोकपुरी से श्री बाल किशन, वार्ड नः 8-ई कल्याणपुरी से श्री धर्मपाल मौर्या, वार्ड नः 32-एन रोहिणी सी से मेमवती बरवाला और वार्ड नः 62-एन शालीमार बाग से श्रीमती ममता शामिल थी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम उपचुनावों के पांचों वार्डां पर जीत का परचम लहराऐगी, क्योंकि दिल्लीवालों को अहसास हो गया है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दिल्ली के विकास को गति दे सकती है, लोगों के कल्याण के लिए प्रशासन दे सकती है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में शासन का रिकॉर्ड रहा है कि उसने 15 साल दिल्ली सरकार में और 5 वर्ष निगम की सत्ता पर रहते हुए हर क्षेत्र में दिल्ली वालों के विकास और कल्याण के लिए काम किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली की स्वच्छ और हरित छवि को बर्बाद कर दिया, क्योंकि पूरी दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते है और टूटी हुई नालियां की सफाई नही की जाती तथा दिल्ली नगर निगम स्कूलों के अस्पतालें एवं स्कूलों की दुर्दशा दयनीय है। उन्होंने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार इस कदर गहराया हुआ है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षद को बिना रिश्वत दिए कोई भी गरीब आदमी अपने मकान का लैंटर नही डाल सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में निगम को कभी भी फंड स्थानांतरण रोका नही गया और न ही फंड की कमी से कोई विकास कार्य रुके और न ही कर्मचारियों द्वारा वेतन के लिए कोई हड़ताल की गई।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी को वापस सत्ता में लाना चाहते है और उप चुनावों में कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास जताने को उनके पास सुनहरा अवसर है। उन्हांने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम उपचुनावों में उतारा है, जो अपने-अपने क्षेत्र की मूल समस्याओं से पूरी तरह अवगत है, और बिना सत्ता के भी यह लोगों के लिए काम करने में पूरी तरह सक्षम है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावी कार्य करने की अपनी संस्कृति रही है, और उपचुनावों में जीत साबित करके कांग्रेस पार्टी 2022 के दिल्ली नगर निगम आम चुनावों के लिए अपने विजयी प्रदर्शन के लिए रास्ता साफ कर देगी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के निगम और दिल्ली में शासन में राजधानी दिल्ली सुशासन और सफाई व्यवस्था में हर सूचकांक में निचले स्तर पर खिसक गई है, चाहे वो सफाई व्यवस्था हो, वायु प्रदूषण हो, जल प्रदूषण हो, अराजकता हो, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध अथवा लचर कानून व्यवस्था हो।  उन्होंने कहा कि कोरोना यौद्धाओं सहित निगम कर्मचारियों को अपने वेतन की मांग के लिए हड़ताल और धरना आदि विरोध प्रदर्शनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा नेता और भाजपा शासित तीनों निगमों के मेयर ने केजरीवाल की दिल्ली सरकार पर पांचवे वित्त आयोग की सिफारिशों को लागू नही करने का आरोप लगा रहे है, जबकि अरविन्द सरकार आरोप लगा रही है कि निगमों में भ्रष्टाचार इस स्तर पर बढ़ गया है कि निगम में हर स्तर पर, यहां तक कि निचले स्तर तक भ्रष्टाचार के जरिए फंड का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अरविन्द सरकार के आरोप प्रत्यारोप के खेल में सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली के नागरिकों का हो रहा है, जो दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के मौके की तलाश में है।

Translate »