स्थानीय

भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का ‘पोल खोल’ अभियान

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोल खोल अभियान श्रंखला के तहत दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में उपचुनावों की प्रचार हेतु भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के खिलाफ पदयात्रा कल्याणपुरी बस स्टैंड चौक अम्बेडकर पार्क से निकाली गई और चौथी पदयात्रा बवाना में शिव विहार, शाहबाद डेयर बस स्टैंड से निकाली गई। पदयात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे और भाजपा और केजरीवाल की दिल्ली सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां ली हुई थी और शाह-केजरीवाल जवाब दो आदि नारे लगा रहे थे।
पदयात्राओं में प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक राजेश लिलौठिया, अमरीश सिंह गौतम, सुरेन्द्र कुमार, ब्रह्मपाल, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, डॉ. नरेश कुमार, डीपी मौर्या, परवेज आलम, ब्रहम ढीकीया, एस.सी. विभाग के चेयरमैन सुनील, कुमार रमेश पंडित, हरीदत्त शर्मा, विजय कुमार, साधूराम मित्तल, पूर्व निगम पार्षद विद्या देवी, श्रद्धानन्द सांगवान, ईश्वर बागड़ी, राजेश कौशिक, अनूप शौकीन, सतीश टांक सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, निगम चुनाव लड़े प्रत्याशी क्षेत्रीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में महिलाऐं भी मौजूद थी।
चौ. अनिल कुमार ने जनता के बीच जाकर अपनी पदयात्रा में कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्लीवालों से कहा था कि मैं आपका बेटा हूँ, और विधानसभा और निगम चुनावों से पूर्व दिल्ली के विकास व सफाई व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के वायदे किए थे। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की चरमराई सफाई व्यवस्था, कूड़े के अम्बार दिल्लीवासियों सहित पूरे देश को दिखाने आएं है कि पिछले 14 वर्षों से भाजपा और 7 वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकारें सत्ता में हैं पंरतु पुनर्वासित कालोनियों में सफाई व्यवस्था और विकास की ओर इन दोनो ने कभी भी ध्यान नहीं दिया गया।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि गौ रक्षा की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में कूड़े के ढेरों पर कूड़े के साथ प्लास्टिक खाती गायों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है, जबकि निगमों के पास जानवरों को संरक्षित करने के लिए विभाग है और उसके लिए आंवटित राशि भी, फिर भी कूड़े के ढ़ेरों कूड़ा खाती गायों की पूरी तरह अनदेखी हो रही है जिसके लिए भाजपा और अरविन्द सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

Translate »