स्थानीय

प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु एक लाख रुपये दिये

नई दिल्ली । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत दिल्ली भर से रामभक्तों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। हर कोई श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने के लिए समर्पण भाव से अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने एक लाख रुपये की समर्पण निधि का सहयोग दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने स्वंय उनके आवास पर जाकर यह सहयोग राशि प्राप्त की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारीए वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। आदेश गुप्ता ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य बनेए ये सिर्फ हमारा ही नहीं बल्कि हमारे पूर्वज भी यही चाहते थे, लेकिन संघर्ष करते-करते कई पीढिय़ां बीत गई। हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि आज हमारे समय में श्री राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो रहा है। राम का नाम लेते ही सभी दुख दूर हो जाते हैं।

Translate »