स्थानीय

महापौर ने ऑस्ट्रिया के राजदूत मतिहास से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज ऑस्ट्रिया के राजदूत मतिहास से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि इस शिष्टाचार भेंट में स्वच्छता, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्र में स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग और महिला सशक्तिकरण से संबंधित तीन विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम और ऑस्ट्रिया दूतावास मिल कर एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे और इस कार्यक्रम का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण होगा।  

Translate »