स्थानीय

महापौर के कर-कमलों द्वारा सड़क का नामकरण

नई दिल्ली।उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन  योगेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी दिल्ली के महापौर के कर-कमलों द्वारा उनके वार्ड संख्या-75केशवपुरम क्षेत्र के अंतर्गत बी-2गेट नं. 2 के अंदर मकान नं. 17 से 33 तक तथा गेट नं. 3 मदर डेयरी के बाहर मकान नं. 48 से 33 तक सड़क का नामकरण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व0 श्री सुदर्शन भसीन जी के नाम पर सुदर्शन भसीन मार्ग रखा गया। इस नामकरण समारोह की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद होने के नाते उन्होंने स्वयं की।

श्री योगेश वर्मा ने बताया कि निगम द्वारा अभी तक इस सड़क का कोई नामकरण नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि स्व श्री एस के  भसीन क्षेत्र के अंदर अपने सामाजिक कार्यो के कारण काफी लोकप्रिय रहे हैं। इनका समाज व निचले तबकों के उत्थान के प्रति विशेष योगदान रहा है जिसे आज भी क्षेत्रीय निवासी याद करते हैं और काफी दिनों से इस सड़क का नाम स्व श्री सुदर्शन भसीन के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे।

श्री वर्मा ने बताया कि इस नामकरण समारोह में उत्तरी दिल्ली के महापौर  जयप्रकाशअध्यक्ष-स्थायी समिति  छैल बिहारी गोस्वामीउपाध्यक्ष-स्थायी समिति  विजेन्द्र यादव व पूर्व विधायक डॉ. महेन्द्र नागपाल जी विशेष रूप से उपस्थित थे और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर महापौर जयप्रकाश ने कहा कि स्व श्री सुदर्शन भसीन पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे और आज हम इस सड़क का नाम उनके नाम पर रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

 छैल बिहारी गोस्वामी ने कहा कि श्री भसीन बड़े ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और हर किसी के सुख-दुख में बड़ी तत्परता से शामिल रहते थे।

इस अवसर पर डॉ महेन्द्र नागपाल ने कहा कि स्व श्री भसीन पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ समाजसेवी भी थे। स्थानीय लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए अक्सर तत्पर रहते थे।

Translate »