स्थानीय

जय प्रकाश ने 200 से स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित किया

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने पीरागढ़ी क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 200 से ज्यादा स्वच्छता सैनिकों को कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सुश्री अलका गुर्जर, भाजपा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थ, क्षेत्रीय निगम पार्षद विनय रावत व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता सैनिक वो कोरोना योद्धा है जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान उत्तरी दिल्ली के क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारी सुबह नागरिकों के उठने से पहले शहर को साफ करने का कार्य करते है तभी हमें सुबह हमारी गलियां व सड़कें साफ मिलती है।

Translate »