स्थानीय

उपमहापौर से दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने की मुलाकात

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली की उप महापौर सुश्री अर्चना ने बताया कि दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजू सारसर ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया है। उप महापौर सुश्री अर्चना ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मचारियों से किए हर वादे को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

Translate »