राष्ट्रीय

जनता एवं पुलिस के संयुक्त प्रयासों से रोटी बैंक ने पूरा किया साढ़े तीन वर्षों से अधिक का समय

कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा ईंट भट्ठे पर जरुरतमंदों को भोजन परोसा गया। आज सेवानिवृत्त मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के अंकेक्षक नरेश सैनी ने अपने जन्म दिन पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि किसी भी हर्ष के अवसर पर जरुरतमंदों के लिए छोटे छोटे सहयोग से ह्रदय पुलकित हो उठता है। अन्न दान से बढ़ कर अन्य दान नहीं है। रोटी बैंक शाखा की उप प्रधान राज कुमारी पंवार और कर्म चंद ने बताया कि रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र पिछले 3 वर्ष 6 माह से अधिक समय से नियमित जरुरतमंदों को भोजन परोस रही है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक एवं पुलिस उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नरेश सैनी को बधाई देते हुए कहा कि रोटी बैंक जनता और पुलिस के संयुक्त सहयोग के परिणामस्वरूप अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब की सोच का परिणाम है। रोटी बैंक के माध्यम से अति जरूरतमंद बच्चों को समय समय पर भोजन, गर्म वस्त्र, कम्बल, सूखा राशन दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त उनमे भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की भावना के साथ साथ नशे से दूर रहने की शिक्षा दी जाती है.  ।

 

Translate »