हरियाणा

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने मनाया पुलिस उपस्थिति दिवस

कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार दिनांक 06 मई 2022 को जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया । इस संबंध में जिला कुरुक्षेत्र में 11 स्थानों पर विशेष नाके लगवाए गए। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, डॉ अंशु सिंगला ने बताया कि कुरूक्षेत्र पुलिस द्वारा पुलिस उपस्थिति दिवस के अवसर पर जिला में 11 स्थानों पर नाके लगाकर विशेष नाकाबंदी की गई। इसके साथ-साथ जिला में विशेष कार्यक्रम के तहत करीब 48 पैदल पैट्रोलिंग पार्टियां गश्त पर लगाई गई। यातायात व्यवस्था व दैनिक डयूटियों के अतिरिक्त करीब 250 पुलिस के कर्मचारियो/अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाकर आम जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति दर्ज करवाई गई।

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा पूरे जिले में पुलिस की उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए सुबह 11 बजे से सायं 05 बजे तक यातायात व्यवस्था व दैनिक डयूटियों के अतिरिक्त करीब 250 पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी पैदल गश्त तथा नाकाबन्दी पर जनता के बीच में मौजूद रहे। जिला कुरूक्षेत्र में मोहन नगर चौंक, पुराना बस अडडा, देवी लाल चौंक, पीपली चौंक,सेक्टर 2/3 कट, इन्द्री चौंक लाडवा, बराड़ा रोड़ शाहबाद, कुम्हार माजरा, टयूकर, अधौया व बस अड्डा पेहवा आदि पर विशेष नाके लगाए गए। इस अवसर पर पुलिस द्वारा जिला की गलियों, मार्किट एरिया व अन्य स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी प्रबंधक थाना व चौंकी इंचार्ज, 25 चिता राईडर, पीसीआर व स्कूटी आम लोगों के बीच उपस्थित रहे।

Translate »