स्थानीय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने देश के स्वतंत्रता सेनानी और अपने दादा श्रीगोपाल गुप्ता को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी पत्नी श्रीमती अनुराधा गुप्ता के साथ आज देश की स्वतंत्रता सेनानी और अपने दादाजी स्वर्गीय श्रीगोपाल गुप्ता को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री गुप्ता ने अपने दादाजी को याद करते हुए कहा कि त्याग व दृढ़ निश्चय के प्रतीक व भारत की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी दादा श्रीगोपाल गुप्ता को 6 वर्ष तक सलाखों के पीछे अंग्रेजो द्वारा कई यातनाएं दी गईं। इसके बाद भी उन्होंने देश को आगे रखा और देश सेवा में ही उन्होंने अपना सारा जीवन व्यतीत किया।
आदेश गुप्ता ने कहा कि गोपाल गुप्ता  ने आजादी के बाद एक जनप्रतिनिधि के रूप मे जनकल्याण की दिशा में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने 1942 से 1947 तक देश की आजादी के आंदोलन भाग लिया और अंग्रेजो के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी को मिलने वाले पेंशन को लेने से उन्होंने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने दो स्कूलों को बनवाने के लिए जमीन दान दे दी।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा एवं राजीव बब्बर, मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी, जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, श्री देवेन्द्र सोलंकी और विजय सोलंकी सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के अन्य पदधिकारी उपस्थित थे।

Translate »