स्थानीय

राजीव गांधी का 75वां जन्मदिन राजीव भवन में मनाया

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के 75वें जन्म दिवस पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पी.सी. चाको, दिल्ली प्रदेश काग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ,  देवेन्द्र यादव और राजेश लिलौठिया के  साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पी.सी. चाको, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ,  देवेन्द्र यादव और राजेश लिलौठिया के अलावा पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान और हरी किशन जिंदल,  सहित सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद थे। सुबह राजीव गांधी जी की समाधि पर भी हजारों कार्यकर्ता व नेता उन्हें पुष्पाजंलि देने वीर भूमि पर भी पहुचे।

Translate »