स्थानीय

ए.एस.एल.फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. प्रीति गुप्ता को ‘शी प्राइड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया

नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ए.एस.एल.फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. प्रीति गुप्ता को समाज व नारी उत्थान के लिए किये गए कार्यों हेतु क्राइम कंट्रोल ह्यूमन राइट्स सोनीपत ने ‘शी प्राइड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। डॉ. प्रीति गुप्ता ने सी.सी.एच.आर.ओ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, कैबिनेट मिनिस्टर हरियाणा श्रीमती कविता जैन, एडिशनल सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस आइपीएस हरियाणा श्रीमती पूजा वशिष्ट, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रैंड एंबेसेडर श्रीमती वीना अरोड़ा, डेप्युटी सीएमओ हरियाणा डॉ. गीता दहिया का विशेष आभार प्रकट किया।

Translate »