स्थानीय

कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता देवदूत बनकर सामने आए : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली । कोरोना जैसी गंभीर महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता कोरोना मरीज और उनके परिजनों के लिए जरूरत की हर सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत यह कार्य पिछले 39 दिनों से निरंतर चला रहा है और आगे भी लोगों की मदद का हर संभव कार्य जारी रहेगा।

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में हजारों कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे हैं। इस दौरान पार्टी के डॉक्टर प्रकोष्ठ को 5654 ऐसे मरीजों ने संपर्क किया है जो घर में रहकर उपचार करा रहे थे। इनमें से 2234 मरीजों को तुरंत जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई और बाकियों को जरूरी सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि गत 39 दिनों में 17 अस्पतालों के बाहर भोजन सेवाएं जन रसोई के तहत बराबर आयोजन किया जा रहा है। अस्पतालों के बाहर ऐसे 368942 लोगों को भोजन के पैकेट दिए गए हैं जो मरीजों के परिजन थे। इसी तरह 100895 घरों में कोरोना पीड़ितों को पका भोजन पहुंचाया गया जिनके यहां कोई अन्य सहायता करने वाला नहीं था। ऐसे घरों में कई लोग एक साथ कोरोना की चपेट में आ गए थे जिन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर से भोजन बनाकर उपलब्ध करवाया। ऐसे लोग भी भाजपा कार्यकर्ताओं को देवदूत बनाया है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से 4.70 लाख लोगों को मास्क बांटे गए। इसके साथ ही 1084 लोगों को जो गंभीर रूप से पीड़ित थे, अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पार्टी के 2032 कार्यकर्ताओं ने विभिन्न अस्पतालों में रक्तदान किया। इसके साथ ही सैनिटाइजर और चिकित्सा उपकरण बड़ी संख्या में लोगों के बीच बांटी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जनसेवा का यह कार्य लगातार जारी रहेगा और हर जरूरतमंद को पका या कच्चा राशन उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।

आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से 2201 घरों में चिकित्सा उपकरण जिनमें ऑक्सीजन सीलेंडर, दवाइयां और ऑक्सीमीटर  दिए गए।  दिल्ली के 14 जिलों के हजारों भाजपा कार्यकर्ता अभी भी हर रोज अपने-अपने इलाको में सभी परिवारों की कुशल छेम पूछते रहते हैं और जिसे भी जिस तरह की मदद की जरूरी होती है, उसे मदद करते हैं। उन्होंने मांग की कि इस महामारी पर राजनीति करने के बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार केंद्र सरकार द्वारा दिया गया मुफ्त राशन उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं और गरीबों का मजाक उड़ाने और गरीबों के हितों पर राजनीति करने से बाज आए।

 

Translate »