स्थानीय

शहीद स्मृति चेतना समिति के आजीवन सदस्य शिक्षाविद् राजेन्द्र सिंह सेवा निवृत्त हुए

नई दिल्ली। शिक्षा विभाग दिल्ली सरकार में पी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी के विद्यालय प्रमुख, जाने-माने शिक्षाविद् राजेन्द्र ङ्क्षसह 35 वर्षों से अधिक सेवाएं प्रदान कर जून 2021 में सेवा निवृत्त हो गए। विद्यालय में आयोजित भव्य विदाई समारोह में नाम आंखों से विदाई दी गई। कला अध्यापक सुशील कुमार ने समारोह स्थल को बहुत सुंदर तरीके से सजाया था। स्टाफ सचिव अनिल कुमार दीक्षित, हरजीत सिंह, योगेश कुमार, एल.एल. मीणा, कैलाश चन्द, विनय कुमार, पंकज, रिंकू, शशी, सुमन, दीपिका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान िकया। इस अवसर पर आस-पास के विद्यालयों के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, अरविंद कुमार, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, डॉ. रामजीत, बलवीर सिंह, धारा सिंह, डॉ. डी बी बर्मन आदि ने इस अवसर पर अपने भाव प्रस्तुति किये। अन्य शिक्षाविद् मुन्ना लाल, नन्द किशोर, अतुल कुमार, आर सी राम, जे पी वत्स, हंसराज, आर आर सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत की। जाने माने शिक्षाविद् एवं साहित्यकार देवीदत्त सजल ने राजेन्द्र सिंह के परिवार के सभी सदस्यों की शब्द रूपी पुण्यों की कविता रूपी माला से उनका अभिनन्दन किया। आनन्दी (आशा) और आदित्य राजेन्द्र सिंह की पत्नी और बेटे को यह कविता बहुत अच्छी लगी। जलपान और खाने की पूरी व्यवस्था की गई थी।

Translate »