हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी मंडल नरवाना की टीम ने मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा का 48 वां जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया

नरवाना (छबीलदास कंसल)। भारतीय जनता पार्टी मंडल नरवाना की टीम ने मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा का 48 वां जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी व ईश्वर से प्रार्थना की हे परमात्मा हमारे मंडल अध्यक्ष सदैव स्वस्थ रहें। कार्यकर्ताओं का इतना प्यार व लगाव देखकर मंडल अध्यक्ष भावुक हो गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ राकेश, शिव कुमार शास्त्री, अमनदीप गुप्ता, जोगिंदर सैनी, अनिल शर्मा, प्रेस प्रवक्ता विकेश तागरा, धर्मवीर बाता, महामंत्री मोहनलाल गर्ग, विनय बेलरखा, डॉ पुरुषोत्तम आर्य आदि उपस्थित थे।
Translate »